केनो लॉटरी

केनो लॉटरी एक भारतीय लॉटरी गेम है, जिसे Pan India Network Ltd. द्वारा संचालित किया जाता है। खिलाड़ी 21 लाख रूपए तक जीत सकते हैं और प्रत्येक ड्रॉ के लिए जैकपोट एक ही रहता है। टिकट का मूल्य 13 रूपए है, हालाँकि आप अपने नंबरों पर एक से अधिक दांव लगा सकते हैं और तदनुसार इनाम बढ़ते जाते हैं। ड्रॉ प्रतिदिन दो बार 18.00 और 21.00 IST पर निकाला जाता है।


केनो कैसे खेलें

दो से दस के बीच चयन करें कि आप कितने नंबरों का पूर्वानुमान लगाना चाहते हैं। इन्हें स्पॉट कहा जाता है। यदि आप तीन नंबरों के पूर्वानुमान का चयन करते हैं तो इसे स्पॉट 3 गेम कहा जाता है, यदि आप चार नंबरों का अनुमान लगाने का चयन करते हैं तो इसे स्पॉट 4 गेम कहा जाता है, इत्यादि। आप जितने अधिक नंबर खेलते हैं संभावित इनाम उतने ही बड़े हो जाते हैं।

फिर आप दांव की संख्या का चयन करते हैं जिसे आप अपने नंबरों पर लगाना चाहते हैं। प्रत्येक पैनल के लिए अधिकतम दांवों की संख्या दस है और तदनुसार आपके इनाम बढ़ जाते हैं।

यह सब करने के बाद, अपनी प्लेस्लिप पर चिह्नित करते हुए 20 नंबरों में से अपने नंबरों का चयन करें। यदि आप अपने नंबरों का चयन नहीं करना चाहते हैं तो आपकी ओर से त्वरित पिक तथा लकी पिक विकल्प स्वचालित रूप से एक रैंडम पंक्ति बना देते हैं।

स्पॉट 10 के खिलाडियों को जैकपोट जीतने के लिए 20 ड्रॉ में से अपने सभी नंबरों का मिलान करना होगा। केनो लॉटरी के सभी विभिन्न गेम्स में एक दांव के लिए इनाम संरचना इस प्रकार है:

मिलान हुए नंबर
पूर्वानुमान किए गए नंबर 2 3 4 5 6 7 8 9 10
स्पॉट 2 140
स्पॉट 3 40 200
स्पॉट 4 20 50 600
स्पॉट 5 30 250 4,500
स्पॉट 6 20 90 800 5,000
स्पॉट 7 20 30 150 1,300 40,000
स्पॉट 8 20 100 1,000 4,965 3.5 Lacs
स्पॉट 9 20 50 250 1,100 55,000 7.5 Lacs
स्पॉट 10 10 30 120 1,000 10,000 80,000 21 Lacs

केनो लॉटरी के इनामों का दावा कैसे करें

10,000 रूपए के केनो लॉटरी के इनामों का दावा किसी भी अधिकृत रिटेलर से किया जा सकता है। 10,000 रूपये से अधिक की राशि वाले इनामों का दावा, दावा फॉर्म का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप स्थानीय रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं।

केनो लॉटरी की टिकटें

ऑनलाइन

केनो लॉटरी की टिकटें प्लेविन कार्ड के साथ आधिकारिक प्लेविन वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। प्लेविन कार्ड अधिकृत लॉटरी रिटेलर से खरीदने के लिए उपलब्ध हैं या आप SMS या ईमेल का उपयोग करके कार्ड का ऑर्डर भी कर सकते हैं। कार्डों में 200, 500, 1000 या 5000 रूपए की राशि पहले से ही होती है। खिलाड़ियों को ध्यान देना चाहिए कि वे प्लेविन कार्ड का उपयोग करके केवल ऑनलाइन ही खेल सकते हैं और अन्य भुगतान पद्धतियाँ अस्वीकार्य हैं।

रिटेलर

केनो लॉटरी की टिकटें अधिकृत रिटेल आउटलेट से खरीदी जा सकती हैं। अपनी प्लेस्लिप भरने के बाद, इसे रिटेलर को दें, जो टिकट के संसाधन का ख्याल रखेगा। खिलाड़ियों को याद कराया जाता है कि वे टिकटों को सुरक्षित रखें ताकि जीत का दावा करते समय खरीद के सबूत के रूप में उनका उपयोग किया जा सके।